बिहार : अर्णब की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 4 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुंबई में पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (सदाकत आश्रम) के समक्ष प्रदर्शन किया।

अर्णब की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा के कार्यकर्ता दीघा के भाजपा प्रत्याशी संजीव चौरसिया के नेतृत्व में सदाकत आश्रम पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस महाराष्ट्र में दूसरा आपातकल लाना चाहती है, जिसका भाजपा विरोध करती है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा, भारत तेरे टुकड़े होंगे को अभिव्यक्ति की आजादी बताने वाली कांग्रेस आज अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार करवा रही है। लोकतंत्र के चौथे खंभे पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री चौरसिया ने कहा कि अर्णब की गिरफ्तारी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है और अब एक बार फिर वह शिवसेना के साथ मिलकर लोकतंत्र की हत्या पर उतारू हो गई है। उन्होंने इसे आपातकाल पार्ट 2 बताते हुए कहा कि भाजपा इसका विरोध करती रहेगी।

–आईएएनएस

एमएनपी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022