बिहार : बड़ी संख्या में आईएएस, आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 19 फरवरी (आईएएनएस)| लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बिहार सरकार ने सोमवार की रात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 30 और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 19 अधिकारियों के तबादलों की अधिसूचना जारी की है।

इसके अलावा बड़ी संख्या में बिहार प्रशासनिक सेवा और बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, बिहार मानवाधिकार आयोग की सचिव वंदना किनी को भागलपुर के आयुक्त की जिम्मदारी सौंपी गई है जबकि सफीना ए.एन. को कोसी क्षेत्र प्रक्षेत्र से हटाकर पूर्णिया का आयुक्त बनाया गया है।

इसी तरह नर्मदेश्वर लाल अब तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त होंगे, जबकि राजेश कुमार को भागलपुर आयुक्त से स्थानांतरित करते हुए मानवाधिकार आयोग का सचिव बनाया गया है।

लोकेश कुमार सिंह को सारण का आयुक्त, असंगबा चुबा आओ को कोसी प्रमंडल के आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा कई जिलों के उप विकास आयुक्त का भी स्थानांतरण किया गया है।

पटना, सदर के अनुमंडल पदाधिकारी सुहर्ष भगत को सारण का उपविकास आयुक्त बनाया गया है।

सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का भी बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया है।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और पटना यातायात के पुलिस अधीक्षक प्रकाश नाथ मिश्रा को सीआईडी का पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बनाया गया है। रवींद्र कुमार को मुजफ्फरपुर का डीआईजी व सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक रहे सुजीत कुमार को पटना (रेल) पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

डी़ अमरकेश को सीतामढ़ी का पुलिस अधीक्षक व दिलनवाज अहमद को कैमूर के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा बड़ी संख्या में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है, जिसमें कई अनुमंडल पदाधिकारी भी शामिल हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022