बिहार : भाजपा कार्यालय में सन्नाटा, कांग्रेस, राजद में खुशी

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 11 दिसंबर (आईएएनएस)| देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव के बाद शुरुआती रूझानों से जहां कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में खुशी का माहौल है वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। संभावित चुनाव परिणामों को देखते हुए भाजपा के नेताओं के सुर भी बदल गए हैं। बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा, “शुरुआती रूझानों से स्पष्ट है कि कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। यह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर लोगों की उम्मीद को दर्शाता है। इस चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाली भाजपा को लोगों ने बता दिया है कि वे अब ‘भाजपा मुक्त देश’ बनाने की ओर चल पड़े हैं।”

भाजपा के बिहार प्रदेश कार्यालय में जहां सन्नाटा पसरा है वहीं कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में गहमागहमी बनी हुई है। कार्यकर्ता रुझानों में कांग्रेस की बढ़त के बाद ही यहां पहुंचने लगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की बढ़त को लेकर पटाखे फोड़े और खुशियां मनाई।

कांग्रेस की सहयोगी राजद के नेताओं ने भी कहा कि यह परिणाम भाजपा के गिरते ग्राफ का इशारा है। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि यह तो अभी ट्रेलर है, पूरी फिल्म 2019 में दिखेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा तो सेमीफाइनल में ही बाहर हो गई।

इधर, भाजपा के नेता और राज्य के पथ निर्माण विभाग के मंत्री नंदकिशोर यादव इस चुनाव को सेमीफाइनल मानने से इंकार करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य और देश के चुनाव में अंतर होता है। राज्य के चुनाव में स्थानीय मुद्दे भी हावी होते हैं। ऐसे में किसी एक चुनाव परिणाम से प्रभाव की बात करना बेमानी है।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव परिणाम से भाजपा पर कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि पूरे चुनाव परिणाम के आने तक प्रतीक्षा करनी चाहिए।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022