बिहार : भाजपा ने जारी किया चुनावी गीत मोदी जी की लहर

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को ‘ई कमल’ वेबसाइट लांच की और प्रचार गीत ‘मोदी लहर’ जारी किया।

भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल और दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ‘ई कमल’ वेबसाइट लांच किया। इस मौके पर करीब साढ़े चार मिनट का ‘मोदी जी की लहर’ चुनावी गाना भी जारी किया गया।

इस गाने में भोजपुरी अभिनेता और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने आवाज दी है और अभिनय किया है।

इस गाने के जरिए बिहार में एक बार फिर मोदी लहर की बात कही गई है तथा बिहार में हो रहे बदलाव को दिखाने की कोशिश की गई है। गाने के जरिए विपक्ष पर निशाना भी साधा गया है। गाने के जरिए भाजपा ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद ‘घोटाला करने वालों को बंटाधार’ हुआ है।

भूपेंद्र यादव ने इस मौके पर कहा, “एक तरफ हमारा विकास वाला संकल्पित गठबंधन है, जबकि दूसरी तरफ राजद, कांग्रेस और वामदलों का अपवित्र गठबंधन है। उन्होंने कहा कि अपवित्र गठबंधन कभी बिहार का विकास नहीं कर सकते। 15 सालों में भाजपा और जदयू के गठबंधन के कारण बिहार में शांति है।”

गीत की डिजिटल लांचिंग के मौके को खास बताते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि इस गीत से हर कोई विश्वास कर सकता है कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। उन्होंने कहा कि इस गीत में भाजपा और राजग का बिहार को आगे बढ़ाने का संकल्प है।

–आईएएनएस

एमएनपी/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022