बिहार भाजपा ने जिलावार नियुक्त किए प्रभारी, जिला महामंत्री भी बनाए

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 26 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों की समीक्षा के बाद अब राजनीतिक दल संगठन को और मजबूत करने की कवायद में जुट गए हैं। इसको लेकर राजनीतिक दलों ने फेरबदल प्रारंभ कर दिए है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी जिलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है।

भाजपा ने जिलों के लिए प्रभारी पदाधिकारी और प्रभारी महामंत्री तय कर उन्हें संगठन की मजबूती के लिए जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल द्वारा जारी पत्र के मुताबिक पटना जिले के दीघा विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजीव चौरसिया को पटना जिले के साथ ही गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर (आरा), बक्सर, रोहतास (सासाराम) और कैमूर (भभुआ) जिले का प्रभारी महामंत्री बनाया गया है।

पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस क्षेत्र में सबसे कमजोर प्रदर्शन किया था, जबकि भाजपा का यह क्षेत्र गढ़ माना जाता रहा है।

इधर, पूर्व सांसद जनक चमार को तिरहुत, चंपारण और सारण प्रमंडल के जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवेश कुमार को दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, बेगूसराय, समस्तीपुर, खगड़िया, सुपौल, सहरसा तथा मधेपुरा जिले की जिम्मेदारी दी गई है। सुशील चौधरी को भागलपुर, मुंगेर, नालंदा और सीमांचल क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। इन नेताओं को प्रभारी महामंत्री बनाया गया है।

इनके अलावा प्रभारी पदाधिकारी के रूप में भी जिलावार जिम्मेदारी तय की गई है।

इधर, जायसवाल ने अजय निषाद को ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी बनाया है। इसी तरह नीतीश मिश्रा को युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और किसान मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। राजेंद्र गुप्ता को प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

–आईएएनएस

एमएनपी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022