बिहार भारत का सम्मान, स्वभिमान, कुछ लोग फिर ललचाई नजरों से देख रहे : मोदी

Follow न्यूज्ड On  

सासाराम, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उतर आए। रोहतास के डेहरी में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को देश का स्वभिमान, सम्मान बताते हुए कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं, लेकिन सभी सर्वे बता रहे हैं, कि फिर से राजग सरकार ही आएगी।

मोदी ने डेहरी में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा।

उन्होंने बिना किसी के नाम लिए हुए कहा, जिन लोगों ने सरकारी नियुक्तियों के लिए बिहार के नौजवानों से लाखों की रिश्वत खाई, वो फिर बढ़ते हुए बिहार को ललचाई नजरों से देख रहे हैं। आज बिहार में पीढ़ी भले बदल गई हो, लेकिन बिहार के नौजवानों को ये याद रखना है कि बिहार को इतनी मुश्किलों में डालने वाले कौन थे?

उन्होंने इशारों ही इशारों में राजद शासनकाल की याद करवाते हुए कहा कि बिहार के लोग भूल नहीं सकते वो दिन जब सूरज ढलने का मतलब होता था, सब कुछ बंद हो जाना, ठप्प पड़ जाना। आज बिजली है, सड़के हैं, लाइटें हैं और सबसे बड़ी बात वो माहौल है जिसमें राज्य का सामान्य नागरिक बिना डरे रह सकता है, जी सकता है।

उन्होंने अपने संबोधन में भोजपुरी भाषा में कहा, भारत के सम्मान बा बिहार, भारत के स्वाभिमान बा बिहार, भारत के संस्कार बा बिहार, संपूर्ण क्रांति के शंखनाद बा बिहार, आत्मनिर्भर भारत के परचम बा बिहार।

उन्होंने बिहार के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के लोग भ्रम में नहीं रहते। यहां के लोगें ने फैसला ले लिया है, मन बना लिया है। उन्होंने कहा, जितने सर्वे हो रहे हैं, जितनी रिपोर्ट आ रही है, सभी में ये ही आ रहा है – बिहार में फिर एक बार राजग सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने मन बना लिया है, ठान लिया है कि जिनका इतिहास बिहार को बीमारू बनाने का है, उन्हें आसपास भी नहीं फटकने देंगे।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को गरीबों के लिए काम करने वाला नेता बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने समाजवादी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को भी याद किया और उन्हे श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लोगों को संबोधित किया। मोदी शुक्रवार को गया और भागलपुर में भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

–आईएएनएस

एमएनपी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022