बिहार बंद के दौरान पटना में जाप-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, जमकर चले लाठी डंडे

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 25 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही पटना की सड़कों पर दो राजनीतिक दल — भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जन अधिकार पार्टी (जाप) के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान भाजपा कार्यालय के सामने की सड़क रणक्षेत्र में तब्दील हो गई।

भाजपा के नेताओं का कहना है कि पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता कृषि सुधार से जुड़े विधेयकों का विरोध करते हुए सडकों पर उतरे थे। इसी दौरान वे भाजपा के प्रदेश कार्यालय में दाखिल होने की कोशिश करने लगे, जिसका भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। धीरे-धीरे इस विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया।

आरोप है कि इसके बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लाठी डंडों से जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान सड़क रणक्षेत्र में तब्दील हो गई। किसी तरह मामला शांत करवाया गया।

कई किसान संगठनों ने कृषि विधेयकों के खिलाफ शुक्रवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया था, जिसका बिहार में विपक्षी दलों ने भी समर्थन दिया।

इधर, भारतीय जनता पार्टी (भजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि किसानों का शोषण कर अपनी राजनीति चमकाने वाले दल और उनके समर्थकों के प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर हमला कर कायरता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि बिचौलियों की इस करतूत की जितनी निंदा की जाय कम होगी। इसका जवाब अगले माह होने वाले विधानसभा के चुनाव में राज्य के किसान देंगे।

इधर, जाप के प्रमुख पप्पू यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर गुंडगर्दी करने का आरोप लगाया है। पप्पू यादव ने कहा, “बिहार बंद के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं की गुंडागंर्दी दिखी। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे जाप के कार्यकर्ताओं पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हमला किया जिसमें जाप के कुछ सदस्य चोटिल हो गए।”

यादव ने कहा कि, पूंजीपतियों की समर्थक भाजपा किसानों की आवाज को दबाना चाहती है और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है।

–आईएएनएस

एमएनपी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022