बिहार : बसपा प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद राजद में शामिल, रालोसपा को झटका

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को एक और झटका लगा। रालोसपा के साथ गठबंधन कर बिहार चुनाव में उतरी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए।

राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिंद को राजद की सदस्यता ग्रहण करवाई।

बिंद ने कहा कि नया बिहार बनाने और नीतीश सरकार को हटाने के संकल्प के साथ उन्होंने राजद की सदस्यता ग्रहण की है, वह पार्टी को मजबूत करेंगे।

उल्लेखनीय है कि 29 सितंबर को बसपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा के साथ गठबंधन कर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। इस गठबंधन में जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) भी शामिल है।

इसके बाद रालोसपा के महासचिव माधव आनंद ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आनंद के भी राजद में जाने की संभावना है। प्रदेश बसपा अध्यक्ष के पार्टी छोड़ने को बसपा और रालोसपा, दोनों के लिए झटका माना जा रहा है।

–आईएएनएस

एमएनपी/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022