बिहार : चिराग पासवान को मिल सकती है लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 25 सितंबर (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे एवं सांसद चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की बिहार इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को लेकर भी कयास लगाए जाने लगे हैं। एक लोजपा नेता का कहना है कि बिहार के जमुई लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार सांसद बने चिराग पासवान में नेतृत्व की क्षमता है। पहले भी कई मौकों पर पार्टी उनकी सलाहों पर काम कर चुकी है।

उल्लेखनीय है कि 20 सितंबर को बिहार प्रदेश लोजपा कार्यकारिणी एवं सभी प्रकोष्ठों को भंग कर दिया गया था।

लोजपा के एक नेता ने बताया, ” 28 नवंबर को पार्टी स्थापना दिवस है। इस मौके पर पार्टी राज्य में एक रैली आयोजित करने की योजना बना रही है। इसी रैली में चिराग को पार्टी की कमान दिए जाने की घोषणा की जा सकती है।”

गौरतलब है कि पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने मंगलवार को बिहार प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को दलित सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया था। पूर्व में यह जिम्मेदारी दिवंगत सांसद रामचंद्र पासवान संभाल रहे थे। पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान ने पारस के दलित सेना के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद खाली हुए बिहार प्रदेश अध्यक्ष का काम चिराग को सौंप दिया था।

लोजपा सांसद पशुपति कुमार पारस ने बुधवार को कहा कि चिराग ऊर्जावान हैं और उनमें क्षमता की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में पार्टी की कमान संभाल सकते हैं। पार्टी में अब तक चिराग का प्रदर्शन भी शानदार रहा है।

उल्लेखनीय है कि रामविलास पासवान ने मंगलवार को संकेत देते हुए कहा था कि अब नई पीढ़ी पार्टी की कमान संभालने आगे आएगी।

इसके साथ ही लोजपा के प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने बुधवार को आईएएनएस से कहा, “पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान के पास पार्टी के अलावा केंद्रीय मंत्री का भी दायित्व है। आजकल उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं चल रहा है। चिराग पासवान में पार्टी को आगे ले जाने की क्षमता है और पार्टी के अधिकांश नेता उन्हें पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने के समर्थक हैं।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022