बिहार चुनाव : भाजपा समर्थकों के जश्न के बीच सामाजिक दूरी की उड़ रहीं धज्जियां

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के रुझान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में दिखाई देने के बाद राष्ट्रीय राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया है।

भाजपा समर्थक मोदी है तो मुमकिन है और वंदे मातरम जैसे नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। ढोल की थाप के साथ नारे हवा में गूंज रहे हैं और पार्टी समर्थक राजग की संभावित जीत पर झूम रहे हैं, मगर इस बीच कोरोनावायरस से बचने के लिए निर्धारित सामाजिक दूरी जैसे मानदंडों की धज्जियां उड़ रही हैं।

ऐसे समय में जब राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों में लगातार वृद्धि जारी है, ऐसी लापरवाही चिंताजनक है।

जश्न मनाने के लिए भाजपा के सैकड़ों समर्थक पार्टी मुख्यालय में इकट्ठा हुए हैं।

जैसे-जैसे रुझान आ रहे हैं और भाजपा जीत के करीब पहुंच रही है, ढोल वालों के साथ समर्थक भाजपा मुख्यालय का रुख कर रहे हैं।

बीजेपी समर्थक ढोल की थाप पर थिरक रहे हैं और पार्टी के झंडे लहरा रहे हैं। इसके साथ ही वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए नारे भी लगा रहे हैं।

दिन बीतते-बीतते भाजपा मुख्यालय पर जश्न का माहौल बढ़ने लगा, क्योंकि रुझान लोटस पार्टी और राजग गठबंधन के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं।

पार्टी के सूत्रों ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के भी अंतिम परिणाम सामने आने के बाद मुख्यालय पहुंचनने की उम्मीद है।

रुझानों के अनुसार, भाजपा 77 सीटों पर और जदयू 41 सीटों पर आगे चल रही हैं।

नीतीश के नेतृत्व वाली जदयू सरकार के भाग्य का फैसला मंगलवार देर रात तक हो जाएगा, क्योंकि 243 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव परिणाम देर रात तक घोषित कर दिए जाएंगे।

38 जिलों के 55 केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई थी।

–आईएएनएस

एकेके/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022