पटना, 13 नवंबर (आईएएनएस) बिहार में वोटों की गिनती में जनता दल-युनाइटेड और भाजपा के 13 मंत्रियों में से 11 मंत्री अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं, जबकि भाजपा के दो मंत्री पीछे चल रहे हैं। यह जानकारी चुनाव आयोग के ताजा नतीजों के रुझानों से मिली है।
सुपौल में जनता दल-युनाइटेड के बिजेंद्र प्रसाद यादव अब तक 4,510 वोट प्राप्त कर कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी मिन्नतुल्लाह रहमानी के 1,034 वोटों की तुलना में आगे चल रहे हैं।
आलमनगर में जदयू के मंत्री नरेंद्र नारायण यादव 8,141 वोटों से राष्ट्रीय जनता दल के नबीन कुमार के 2,591 वोटों से आगे चल रहे हैं।
कल्याणपुर सीट पर 2,359 वोटों से जदयू के महेश्वर हजारी सीपीआई (एमएलएल) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रंजीत कुमार राम के 996 वोटों से आगे चल रहे हैं।
सिंहेश्वर में हजारी के पार्टी सहयोगी और मंत्री रमेश ऋषिदेव 6,977 मतों से राजद के चंद्रहास चौपाल के 3,219 मतों से आगे रहे हैं।
सिकटा सीट पर एक अन्य जदयू के उम्मीदवार खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, सीपीआई (एमएलएल) के प्रतिद्वंद्वी बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता की 821 वोटों की तुलना में 2,406 वोटों से आगे चल रहे हैं।
वहीं रूपौली से चुनाव लड़ने वाले जदयू की बीमा भारती भी 6,153 वोटों से आगे चल रही है, जबकि सीपीआई के विकास चंद्र मंडल को 1,187 और लोजपा के शंकर सिंह को अभी तक 1,880 वोट मिले हैं।
जदयू के मंत्री मदन साहनी बहादुरपुर सीट पर राजद प्रतिद्वंद्वी रमेश चौधरी के खिलाफ 600 से अधिक मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। चौधरी के 7,787 मतों की तुलना में साहनी को 8,448 मत मिले हैं।
वहीं मोतिहारी सीट पर भाजपा मंत्री प्रमोद कुमार, राजद के ओम प्रकाश चौधरी पर मामूली वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। कुमार को 19,235 वोट मिले हैं, जबकि चौधरी को 18,310 वोट मिले हैं।
बेनीपट्टी सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार भावना झा से एक और भाजपा मंत्री विनोद नारायण झा 6,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। झा को 12,867 वोट मिले हैं, जबकि भावना को 6,868 वोट मिले हैं।
सरायरंजन में जदयू के मंत्री विजय कुमार चौधरी राजद के अरबिंद कुमार साहनी से 300 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। चौधरी को 5,381 और साहनी को 4,994 वोट मिले हैं।
वहीं मुजफ्फरपुर सीट पर कांग्रेस के बिजेंद्र चौधरी भाजपा के मंत्री सुरेश शर्मा 500 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। चौधरी को 4,639 वोट मिले हैं, जबकि शर्मा को 4,140 वोट मिले हैं।
एक अन्य भाजपा मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि भी बनमनखी में राजद के उपेंद्र शर्मा से 1,200 मतों से पीछे हैं। शर्मा को 5,851 और ऋषि को 4,517 वोट मिले हैं।
गौरतलब है कि बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान हुआ था, जो 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को आयोजित हुए थे।
गौर करें तो राजद ने साल 2015 के विधानसभा चुनावों में 80 सीटें जीती थीं, जबकि जद(यू) ने 71 सीटें जीती थीं। भाजपा ने 53 सीटें जीती थीं और लोक जनशक्ति पार्टी ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी।
–आईएएनएस
एमएनएस-एसकेपी
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…