बिहार चुनाव : कांग्रेस सीट बंटवारे को लेकर करेगी चर्चा

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे के फार्मूले पर चर्चा करेगी। इसके लिए पार्टी ने अपने नेताओं को बुधवार को बिहार से दिल्ली बुलाया है।

सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने पार्टी के बिहार इकाई के अध्यक्ष मदन मोहन झा और विधायक दल के नेता सदानंद सिंह को दिल्ली बुलाया है।

आरएलएसपी को खोने के बाद कांग्रेस पहले ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से नाराज है क्योंकि राजद सहयोगी दलों को अधिक सीटें नहीं दे रहा है। सूत्रों के मुताबिक, राजद केवल 58 सीटें कांग्रेस को दे रहा है जबकि पार्टी 70 चाहती है।

2015 के चुनावों में, कांग्रेस ने 41 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 27 सीटें जीती थी, जबकि राजद ने 101 सीटों पर चुनाव लड़ा और 80 सीटें जीती थी।

बिहार की 74 विधानसभा सीटों पर विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने में महज दो दिन शेष रह गए हैं, राजद ने मंगलवार को कांग्रेस से 24 घंटे के भीतर ‘सभी मतभेदों’ को दूर रखते हुए सीट बंटवारे के फार्मूले पर फैसला करने का आग्रह किया था।

राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा, “1 अक्टूबर को पहले चरण की अधिसूचना जारी हो जाएगी और अब तक हमें सीट बंटवारे का फार्मूला पूरा कर लेना चाहिए था।”

झा ने कहा कि चुनाव सरकार बदलने के लिए नहीं बल्कि बिहार के भविष्य के लिए है।

–आईएएनएस

वीएवी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022