बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी जीत पक्की करने के लिए सभी दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी कड़ी में चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

भाजपा द्वारा अधिकारिक रूप से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में पहले नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि पिछले कई चुनावों की तरह इस चुनाव में भी भाजपा के पहले स्टार प्रचारक के रूप में प्रधानमंत्री ही होंगे।

स्टार प्रचाारकों की सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा झारखंड विधायक दल के नेता बाबूललाल मरांडी भी शमिल हैं।

भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह के अलावा दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और अभिनेता मनोज तिवारी को भी इस सूची में शामिल किया गया है। स्टार प्रचारकों की सूची में हालांकि गोरखपुर से सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता रवि किशन को शामिल नहीं किया गया है।

स्टार प्रचारकों की सूची में बिहार के महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अलावे प्रदेश अध्यक्ष डॉ़ संजय जायसवाल, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का नाम शामिल है।

इसके साथ ही भाजपा की सूची में स्मृति ईरानी और बिहार की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता सिंह का नाम भी शामिल है। इसके अलावा भी बिहार के कई नेताओं को इस सूची में शामिल किया गया है।

सूत्र बताते हैं कि राजग में शामिल अन्य दलों के नेताओं के साथ भी भाजपा के स्टार प्रचारक मंच साझा करेंगे।

–आईएएनएस

एमएनपी/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022