बिहार चुनाव : लोजपा ने दूसरी सूची जारी की, 53 प्रत्याशियों के नाम

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होकर चुनाव मैदान में उतरी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने शुक्रवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 53 प्रत्याशियों के नाम हैं।

लोजपा ने युवाओं को प्रत्याशी बनाने पर जोर दिया है। लोजपा के प्रधान सचिव अब्दुल खालिक द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची में कई ऐसे लोग शामिल हैं, जिन्होंने दूसरे दल को छोड़कर लोजपा की सदस्यत ग्रहण की है।

लोजपा ने राधोपुर से राजद के प्रत्याशी तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनावी मैदान में राकेश रौैशन को उतारा है। इसके अलावा खगड़िया से रेणु कुमारी, फुलवारी से सुरेश पासवान, गोविंदगंज से राजू कुमार तिवारी, मढौरा से विनय कुमार, केसरिया से रामशरण यादव, मधुबनी से अरविंद कुमार को प्रत्याशी बनाया है।

लोजपा पहले ही 143 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। लोजपा उन सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार रही है, जिसपर राजग में शमिल जदयू अपने प्रत्याशी उतारे हैं। पांच विधानसभा क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां भाजपा के उम्मीदवार रहते, लोजपा ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

उल्लेखनीय है कि केंद्र में लोजपा राजग के साथ है।

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 10 नवंबर को होगी।

–आईएएनएस

एमएनपी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022