Bihar Polls 2020 : सोनिया, राहुल, मनमोहन, प्रियंका करेंगे चुनाव प्रचार

Follow न्यूज्ड On  

कांग्रेस ने 28 अक्टूबर को होने वाले बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए 30 स्टार कैंपेनर की सूची जारी की है। इस सूची में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का नाम शामिल है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने भारतीय निर्वाचन आयोग के साथ इस सूची को साझा किया है।

सूची में शामिल अन्य कांग्रेस नेताओं में गुलाम नबी आजाद, शक्ति सिंह गोहिल, शकील अहमद, रणदीप सिंह सुरजेवाला शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, अमरिंदर सिंह , पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, सचिन पायलट, मदन मोहन झा और तारिक अनवर भी चुनाव प्रचार करेंगे।

इसके अलावा निखिल कुमार, सदानंद सिंह, अखिलेश प्रसाद सिंह, कृति आजाद, संजय निरूपम, उदित राय, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रेम चंद मिश्रा, अनिल शर्मा, अजय कुमार, विरेंद्र सिंह राठौड़ भी चुनाव प्रचार करेंगे।

कांग्रेस, राजद और वाम पार्टी के साथ महागठबंधन का प्रमुख सहयोगी है। पार्टी को 243 सदस्यीय विधानसभा में 70 सीट हासिल हुई है।

पहले चरण में, कांग्रेस 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

–आईएएनएस

 

This post was last modified on October 10, 2020 7:21 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022