बिहार : दबंग विधायक के करीबी को गोली मारने के 2 आरोपी गिरफ्तार

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 30 जनवरी (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ क्षेत्र में मोकामा के दबंग विधायक अनंत सिंह के करीबी कन्हैया सिंह को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम ने बाढ के बेढ़ना गांव निवासी कन्हैया सिंह को गोली मारने के आरोप में कोलकाता के बालीगंज क्षेत्र के एक होटल में छापेमारी कर दो लोगों -प्रताप सिंह और ऋषि सिंह- को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि प्रताप बाढ के लंगरपुर गांव का, जबकि ऋषि अचुआरा गांव का निवासी है। दोनों पर 24 जनवरी को मोकामा से निर्दलीय विधायक और बाहुबली कहे जाने वाले अनंत सिंह के करीबी कन्हैया को गोली मारने का आरोप है।

प्रताप पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। पिछले दिनों हुई पुटुस यादव की हत्या का भी वह आरोपी है। इस मामले में अनंत सिंह का भी नाम जोड़ा गया था, जिसे लेकर बिहार में राजनीति गरम हो गई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस पटना ले आई है, तथा उनसे पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कन्हैया को 24 फरवरी को गोली मारी गई थी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया था। उसका इलाज अभी भी पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022