बिहार : एआईएमआईएम, बसपा, रालोसपा ने बनाया ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्यूलर फ्रंट

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में चुनाव को लेकर अब सरगर्मी तेज है। इस बीच राजनीतिक दल गठबंधन बनाने पर जोर दे रहे हैं।

प्रथम चरण के चुनाव के नामांकन भरने की आखिरी दिन गुरुवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), अल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) सहित 6 राजनीतिक दलों ने मिलकर गठबंधन बनाया है। इस गठबंधन का नाम ग्रैंड डेमोक्रेटिकसेक्यूलर फ्रंट (विराट लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष मोर्चा) रखा गया है।

सभी 6 पार्टियों की यहां संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा करते हुए रालोसपा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में बने नए मोर्चा का नाम ‘ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्यूलर फ्रंट’ रखा गया है, जिसमें कुल 6 पार्टियां शामिल हैं और इस मोर्चे के संयोजक देवेंद्र यादव होंगे।

उन्होंने बताया कि इन छह दलों में रालोसपा, एआईएमआईएम, बसपा, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक और जनतांत्रिक पार्टी सोशलिस्ट शामिल है।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, देवेंद्र यादव ने कहा कि बिहार अब भी विकास से बहुत दूर है। उन्होंने विकल्प देने के लिए सभी पार्टी को साथ आने के लिए प्रसन्नता व्यक्त की।

इस मौके पर गठबंधन ने उपेन्द्र कुशवाहा को अपना नेता घोषित किया है और उनके नेतृत्व में ही यह फ्रंट चुनाव लड़ेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंन्द्र कुशवाहा को इस गठबंधन का मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी घोषित किया गया।

–आईएएनएस

एमएनपी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022