बिहार : एक तिहाई वोटों की गिनती पूरी, एनडीए की महागठबंधन पर बढ़त (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 10 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार चुनावों में भाजपा अपने सहयोगी दल जदयू के साथ-साथ अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी राजद से भी आगे निकल चुकी है।

दोपहर 2 बजे तक लगभग एक तिहाई मतपत्रों की गिनती के बाद यह रुझान सामने आए हैं। 243 सीटों वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई थी। चुनाव आयोग ने बताया कि 6 घंटों में लगभग 1 करोड़ चुनावी मतपत्र गिने गए, जिसमें भाजपा ने तब तक 243 सीटों में से 75 पर बढ़त हासिल कर ली थी, इसके साथ ही एनडीए 132 सीटों पर आगे हो गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू दोपहर 2 बजे तक 51 सीटों पर आगे थी। इसमें विकासशील इंसान पार्टी 5 सीटों और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की 1 सीट शामिल है।

भाजपा और उसके सहयोगी जदयू की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी विपक्षी पार्टी राजद की 62 सीटों समेत महागठबंधन 100 सीटों पर आगे था। वहीं कांग्रेस 19 सीटों पर आगे थी। 3 वाम दल कुल 19 सीटों पर आगे हैं, इसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी (लिबरेशन) 13 पर और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) 3 पर और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्‍सवादी) भी 3 सीटों पर आगे है। वहीं 3 करोड़ मतपत्रों की गिनती होना अभी भी बाकी है।

मतगणना के रुझान के अनुसार, जदयू-भाजपा गठबंधन 132 सीटों पर आगे है और महागठबंधन 100 सीटों पर आगे है। इन चुनावों में भाजपा ने 121 सीटों पर और जदयू ने 122 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी पहले 5 सीटों पर आगे थी, जो घटकर 3 पर आ गई है। असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) 3 सीटों पर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 2 सीटों पर और 4 निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए थे।

जीत के लिए 243 सीटों वाली विधानसभा में 122 का आंकड़ा चाहिए होगा। पिछले हफ्ते चुनावों के खत्म होते ही सभी एग्जिट पोल ने राजद के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिलने की भविष्यवाणी की थी। हालांकि, अंतिम परिणाम रात तक आएंगे।

–आईएएनएस

एसडीजे-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022