बिहार: जदयू के लोजपा पर तल्ख तेवर बरकरार, राजग में रहना आसान नहीं

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 1 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) द्वारा राजग खासकर जनता दल (युनाइटेड) के प्रत्याशियों के खिलाफ प्रत्याशी उतारे जाने से नाराज हुई जदयू आज भी लोजपा के खिलाफ तल्ख तेवर अपनाए हुए है।

इस बीच, हाल ही में राजग की बैठक में लोजपा को बुलाए जाने के बाद जदयू नेताओं के तल्खी के बाद स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल जदयू के साथ लोजपा का राजग में रहना आसान नहीं है।

जदयू ने सीधे-सीधे इस बात को मुद्दा बना लिया है कि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा के कारण चुनाव में राजग को कम सीटें मिलीं। ऐसे में लोजपा को किसी भी परिस्थिति में राजग में नहीं रखा जा सकता है।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान चिराग की पार्टी लोजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर निशाना साधा था और कड़ी टिप्पाणी की थी।

जदयू के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी कहते हैं कि लोजपा ने विधानसभा चुनाव में राजग के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया था, इससे न सिर्फ जद(यू) को नुकसान पहुंचा था, बल्कि यह भाजपा और दो अन्य सहयोगी दलों के भी खिलाफ गया था। इससे राजग को भारी नुकसान पहुंचा था।

उन्होंने तो यहां तक कहा कि प्रधानमंत्री भी बिहार के दौरे पर कहा था कि राजग में जदयू, भाजपा और अन्य दो छोटे दल हैं। ऐसे में लोजपा को राजग का अंग नहीं माना जा सकता है।

इधर, राजग में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा भी लोजपा को राजग का अंग नहीं मानते। हम के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि लोजपा के कारण राजग को कम सीटें मिली हैं। ऐसे में उसे कैसे राजग का अंग माना जा सकता है।

बहरहाल, जदयू के तल्ख तेवर के बाद यह माना जा रहा है कि लोजपा के लिए राजग में जदयू के रहते आगे की राह आसान नहीं है। भाजपा को भी दोनों दलों के एक साथ रखना परेशानी खड़ी कर दी है। अब देखना है कि भाजपा के नेता जदयू के तल्ख तेवर के बाद क्या रूख अपनाते हैं।

–आईएएनएस

एमएनपी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022