बिहार : झारखंड से लगे इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ तेज होगा अभियान

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)| झारखंड में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां राज्य में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं, वहीं बिहार में भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया, “बिहार में नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। झारखंड में चुनाव के मद्देनजर झारखंड से लगी सीमा पर सुरक्षाबलों को चौकस कर दिया गया है।”

दरअसल, पुलिस का मानना है कि झारखंड में चुनाव के मद्देनजर सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान के दौरान नक्सलियों के बिहार में प्रवेश की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में बिहार पुलिस ने भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज करने की योजना बनाई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, झारखंड के अधिकांश इलाके नक्सल प्रभावित हैं। ऐसे में वहां चुनाव को लेकर अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की जाएगी। जब नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज होगा, तब उनपर दबाव पड़ेगा और वे बिहार की ओर रुख करेंगे।

बिहार और झारखंड का सीमावर्ती क्षेत्र नक्सलियों के लिए सुरक्षित माना जाता है, जिसमें अक्सर नक्सलियों के खिलाफ अभियान भी चलाया जाता है। सूत्रों का कहना है कि ऐसे भी नक्सली बिहार में घटना को अंजाम देकर झारखंड की ओर निकल जाते हैं।

सूत्रों के अनुसार, बिहार के औरंगाबाद, जमुई, गया, लखीसराय और झारखंड के पलामू, चतरा, गिरीडीह के इलाके नक्सलियों के पनाहगाह माने जाते हैं, जिसमें नक्सलियों की मौजूदगी रहती है। वैसे, हाल के कुछ वर्षो में इन क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में नक्सलियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

बिहार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दोनों राज्यों की पुलिस इस चुनाव के पहले भी अद्र्घसैनिक बलों के साथ तालमेल बैठाकर एक रणनीति के तहत नक्सलियों के खिलाफ अभियान प्रारंभ करेगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022