बिहार का उत्तरी हिस्सा बाढ़ से बेहाल, अब तक 127 की मौत 82 लाख लोग प्रभावित

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 27 जुलाई (आईएएनएस)| बिहार का उत्तरी हिस्सा पिछले करीब एक पखवाड़े से बाढ़ से बेहाल है। कई सड़कें पानी से लबालब भरी हैं तो खेत जलमग्न हो गए हैं। घरों के भीतर पानी बह रहा है तो बाजार और गलियां बंद हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोग या तो ऊचें स्थानों पर शरण लिए हुए हैं या फिर अपने घरों में ‘कैद’ होकर रह गए हैं। राज्य में कई प्रमुख नदियां अभी भी खतरे के निशान से उपर बह रही है। इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री बाढ़ से उपजी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया, “बिहार के 13 जिले शिवहर, सीतामढी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और पश्चिम चंपारण में अब तक बाढ़ से 127 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 82 लाख 83 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।”

जल संसाधान विभाग के प्रवक्ता अरविंद कुमार ने बताया कि कोसी के जलस्तर में वीरपुर बैराज के पास शुक्रवार की तुलना में शनिवार को कमी आई है परंतु बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान, अधवारा समूह की नदियां, खिरोई तथा महानंदा राज्य के विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

इधर, कोसी के जलस्तर पर भले ही कमी हो परंतु कोसी की तेज धारा से सुपौल जिले के कई गांवों में कटाव का खतरा उत्पन्न हो गया है। कटाव के डर से लोग घर छोड़ रहे हैं। कटिहार, सुपौल और अररिया सहित अन्य जिलों में बाढ़ की हालत गंभीर बनी हुई है। पश्चिम चंपारण में लौरिया-नरकटियागंज पथ डायवर्जन टूट जाने से आवगमन ठप्प है। कटिहार की कई सड़कों पर पानी आ जाने के कारण आवागमन ठप्प है।

नेपाल से फिर पानी छोड़े जाने के कारण बागमती नदी के साथ कमला नदी में फिर से जलस्तर बढ़ने की आशंका है। इसको लेकर दरभंगा में जिला प्रशासन के जिलाधिकारी ने स्थिति को क्रिटिकल मानते हुए लोगों को सावधान किया है तथा सभी सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

इस बीच, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी है। बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने आईएएनएस को बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को बाढ़ प्रभवित सभी जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बाढ़ से निपटने के लिए चलाए जा रहे कायरें और बाढ़ पीड़ितों को पहुंचाए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में छह-छह हजार रुपये भेजे जा रहे हैं।

बाढ़ प्रभावित इन 13 जिलों के 1243 ग्राम पंचायतों में राहत शिविर चलाए जा रहे हैं तथा बाढ़ पीड़ितों के खाने के लिए 888 सामुदायिक रसोइयां चलाई जा रही हैं। बाढ़ से अब तक 127 लोगों की मौत हो चुकी है। एनडीआरएफ की 27 कंपनियां बाढ़ प्रभवित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022