बिहार के चुनावी रण में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी भी

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान अब पूरे शवाब पर है। सभी दल प्रचार अभियान में जोरशोर से लग गए हैं। इस दौरान शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी प्रचार अभियान में उतर जाएंगें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्रचार अभियान की शुरूआत रोहतास जिले के डेहरी के बियाडा मैदान से करेंगे, जहां वे एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे गया के गांधी मैदान पहुंचेंगे जहां एक अन्य रैली को संबोधित करेंगे।

भाजपा के मुताबिक प्रधानमंत्री बिहार चुनाव में 12 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा के एक नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री की कई चुनावी सभाओं में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे।

इधर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार को दो चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी शुक्रवार को अपनी पहली रैली नवादा के हिंसुआ में करेंगे, जबकि उनकी दूसरी रैली कहलगांव में होगी। उन्होंने बताया कि हिंसुआ में उनके साथ राजद के नेता तेजस्वी यादव भी साथ रहेंगे।

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 10 नवंबर को होगी। पहले चरण में 28 नवंबर को 71 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में तीन नवंबर को 94 सीटों के लिए और आखिरी चरण में सात नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान होगा।

इस चुनाव में राजद जहां कांग्रेस और वामपंथी दलों के साथ चुनावी मैदान में है, वहीं भाजपा और जदयू सहित चार दल मिलकर चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

–आईएएनएस

एमएनपी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022