बिहार के मत्स्यपालक अन्य राज्यों से सीखेंगे मछली पालन के आधुनिक गुर

Follow न्यूज्ड On  

 पटना, 15 जुलाई (आईएएनएस)| बिहार के मत्स्यपालक अब अन्य राज्यों में जाकर मछली पालने के आधुनिक गुर सिखेंगे।

  बिहार सरकार इस साल 6500 से अधिक मछली पालकों को मछली पालन की आधुनिक तकनीक सीखने के लिए मुंबई और पश्चिम बंगाल प्रशिक्षण के लिए भेजने वाली है। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विभाग का लक्ष्य राज्य को मछली उत्पादन के मामले में आत्म्निर्भर बनाना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मछली पालकों को अन्य राज्यों में नई तकनीक की जानकारी प्राप्त करने के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल इस वर्ष 6500 मछली पालकों को प्रशिक्षण के लिए भेजे जाने का लक्ष्य रखा गया है।

सभी चयनित मछली पालकों को मुंबई, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, भुवनेश्वर सहित 10 स्थानों पर प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा इन मछली पालकों के प्रशिक्षण विस्तार के लिए कार्यशाला, सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा।

अधिकारी का कहना है कि अधिकांश स्थानों पर 30-30 लोगों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

सरकार का मानना है कि बिहार में जलाशयों, नदियों की कोई कमी नहीं है, परंतु बिहार आज भी मछली के उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं बन सका है। एक आंकड़े के मुताबिक वर्तमान में राज्य में 6.02 लाख टन मछली का उत्पादन होता है, जबकि खपत 6.42 लाख टन होती है। राज्य में 40 हजार टन मछली का आयात होता है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022