बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार 30.9 प्रतिशत लोगों की पसंद : सर्वे

Follow न्यूज्ड On  

मौजूदा कोविड-19 महामारी के दौरान तीन चरणों में होने वाला बिहार विधानसभा चुनाव देश में बड़े पैमाने पर होने वाला पहला चुनाव है। ऐसा लगता है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस महत्वपूर्ण चुनाव में लोगों का समर्थन हासिल है।

आईएएनएस सी वोटर बिहार ओपीनियन पोल सर्वे के अनुसार, 30.9 प्रतिशत लोगों को कहना है कि वे नीतीश कुमार को बिहार का सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री उम्मीदवार मानते हैं। जबकि 15.4 प्रतिशत लोगों की पसंद राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव हैं। वहीं भाजपा नेता सुशील मोदी को 9.2 प्रतिशत लोगों ने इस पद के लिए पसंद किया है। आश्चर्यजनक रूप से चारा घोटाला में सजा प्राप्त लालू प्रसाद को 8.3 प्रतिशत लोग मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। सुशील मोदी और लालू प्रसाद के बीच यह आंकड़ा लगभग समान है। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता राम विलास पासवान को 6.5 प्रतिशत लोग ही मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं।

वहीं बिहार के कांग्रेस नेता तारिक अनवर को इस बाबत केवल 2.1 प्रतिशत वोट मिले हैं। भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को 6.2 प्रतिशत लोग, तो लोकसमता पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा को 5.1 प्रतिशत लोग बिहार का मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं।

चुनाव आयोग ने इसके साथ ही महामारी को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक पार्टियों और वोटरों के लिए कड़े प्रोटोकॉल की घोषणा की है।

इस सर्वेक्षण का सैंपल साइज करीब 26,000 के करीब था और सितंबर की शुरुआत में इसे शुरू किया गया था।

–आईएएनएस

This post was last modified on September 25, 2020 11:31 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022