बिहार के पटना चिड़ियाघर से वाल्मीकि नगर जाएंगे गैंडे, बनेगा ‘गैंडा अधिवास’

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)| गैंडों के मामले में चर्चित बिहार की राजधानी पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना चिड़ियाघर) के गैंडे अब बड़े होने पर वाल्मीकि नगर जंगल जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य गैंडों को नैसर्गिक परिवेश देना तथा वाल्मीकि नगर को गैंडों के अधिवास के रूप में विकसित करना है। पटना चिड़ियाघर के एक अधिकारी ने बताया कि पटना के चिड़ियाघर गैंडों के आवास के लिए पूरी तरह अनुकूल हैं। उन्होंने बताया कि यहां देश का पहला गैंडा प्रजनन केंद्र है।

वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि चिड़ियाघर में गैंडों के प्रजनन को बढ़ावा देने के लिए प्रजनन केंद्र बनाया गया है। यहां गैंडों के बड़ा होने पर वाल्मीकि नगर में छोड़ने की योजना है। उन्होंने कहा कि इससे वाल्मीकिनगर को गैंडों के अधिवास के रूप में विकसित किया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान में गैंडों के अधिवास वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से ऐसी घास लगाई गई है, जो वाल्मीकि नगर के जंगल में पाई जाती है।

बताया जाता है कि वाल्मीकि नगर अभ्यारण्य और नेपाल का खुला क्षेत्र होने के कारण नेपाल के नेशनल पार्क से भी गैंडों को वाल्मीकि नगर की तरफ आना रहता है। नेपाल से भटके कई गैंडे वाल्मीकि नगर में अपना अधिवास बना लेते हैं।

उल्लेखनीय है कि पटना चिड़ियाघर में फिलहाल 11 गैंडे हैं और संख्या की दृष्टि से देश में इसका पहला स्थान है।

गौरतलब है कि पटना चिड़ियाघर में असम से 20 मई 1979 को पहली बार एक जोड़ा भारतीय गैंडा लाया गया था। उसका नाम कांछा व कांछी रखा गया था। 28 मार्च 1982 को बेतिया से एक गैंडा यहां लाया गया। जुलाई 1988 में एक मादा गैंडे का जन्म हुआ। आठ जुलाई 1991 को कांछी ने एक और मादा गैंडे का जन्म दिया। 1991 में गैंडों की संख्या पांच हो गई थी। 1993 में कांछा पिता बना और कांछी ने तीसरे बच्चे के रूप में एक नर गैंडे का जन्म दिया। 1988 में जन्मी हड़ताली ने 1997 में नर गैंडे को जन्म दिया।

एक अधिकारी के मुताबिक, वर्ष 2012 तक हड़ताली ने कुल आठ बच्चों को जन्म दिया। अब तक यहां से अमेरिका के सेंट डियागो चिड़ियाघर, दिल्ली चिडियाघर, कानपुर, रांची, हैदराबाद को गैंडा दिया जा चुका है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022