बिहार : केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की नसीहत पर भड़कीं राबड़ी

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 13 अप्रैल (आईएएनएस)| बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को घूंघट में रहने की केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की नसीहत पसंद नहीं आई। राबड़ी ने इस बयान के बहाने केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ही सवाल खड़ा कर दिए।

बक्सर से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे अश्विनी चौबे ने सीतामढ़ी में पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा, “राबड़ी देवी की क्या कहूं, वह हमारी भाभी हैं। वह घूंघट में ही रहें तो अच्छा है।”

इस बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भड़क गईं और उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा।

राबड़ी ने ट्वीट किया, “चौबे जी, घूंघट वाली महिलाओं से इतनी नफरत और भय क्यों? क्या यही है आपके नरेंद्र मोदीजी का महिला सशक्तिकरण? यही है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ? आप जैसे चौबे, छब्बे और दूबे की पितृसत्ता से सूबे को हमने छुटकारा दिलाया तो उसकी पीड़ा आपके बयान में नजर आ रही है। इतना बेशर्म मत बनिए।”

राबड़ी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “सुनो अश्विनी चौबे, पहले तुम्हारी सरकार में मंत्री और महिला नेत्री स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारमण, सुषमा स्वराज, मेनका गांधी, वसुंधरा राजे सिंधिया को तो घूंघट में रखिए। भाजपा की महिला नेता छुट्टा घूमेंगी और दूसरी घूंघट में? क्या यही है तुम्हारा महिला विरोधी पितृसत्तात्मक संघी संस्कार?”

राबड़ी ने अपने अगले ट्वीट में अपने खास अंदाज में भोजपुरी भाषा में कटाक्ष करते हुए कहा, “चौबे जी, औरत के घुघ तान के राखा तारू त काहे के औरत से डर लागता? पांच साल क्षेत्र में ना घुमलू तो औरत तोहार दाढ़ी नोंच के बिग ना दीयसन इहे डर लागता? जइबू क्षेत्र में वोट मांगे त सब औरत से तोहार जवाब मिली!”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022