बिहार : कन्हैया कुमार बेगूसराय से भाकपा उम्मीदवार

Follow न्यूज्ड On  

 पटना, 24 मार्च (आईएएनएस)| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को बिहार के बेगूसराय से चुनाव मैदान में उतारने की औपचारिक घोषणा की।

 भाकपा की राज्य इकाई के सचिव सत्यनारायण सिंह ने यहां कहा, “कन्हैया बेगूसराय से भाकपा के उम्मीदवार होंगे।”

राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और अन्य दलों के महागठबंधन द्वारा भाकपा को बेगूसराय सीट नहीं दिए जाने के दो दिन बाद यह घोषणा हुई है। राजद ने तनवीर हसन को फिर बेगूसराय से चुनाव मैदान में उतारा है। हसन 2014 में चुनाव हार गए थे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बेगूसराय सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है, जिससे इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। भाजपा ने 2014 में यह सीट जीती थी।

देश के विभिन्न हिस्सों में भाजपा-आरएसएस के खिलाफ जनसभाएं करते रहे कन्हैया कुमार ने यहां रविवार को मीडिया से कहा कि उनकी मुख्य लड़ाई गिरिराज सिंह से है, न कि राजद से।

भाजपा कन्हैया कुमार को ‘देशद्रोही’ के रूप में प्रचारित करती रही है, लेकिन उन पर आरोप साबित करवाने में अब तक असफल रही है। कन्हैया बदनाम किए जाने का बदला लेने के लिए पूरा जोर लगाएंगे, इससे इनकार नहीं किया जा सकता।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022