बिहार को मक्का, गेहूं के लिए मिलेगा कृषि कर्मण पुरस्कार

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 21 दिसंबर (आईएएनएस)| केंद्र सरकार द्वारा बिहार को कृषि क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ उत्पादन के लिए एक साथ दो-दो कृषि कर्मण पुरस्कार दिए जाएंगे। बिहार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि 2016-17 के लिए मोटे अनाज की श्रेणी में मक्का और 2017-18 के लिए गेहूं श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कृषि कर्मण पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि ये दोनों पुरस्कार अगले वर्ष तीन जनवरी को बेंगलुरू में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए जाएंगे। प्रत्येक पुरस्कार में दो-दो करोड़ रुपये, ट्रॉफी और प्रशस्तिपत्र मिलेगा। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पुरस्कार लेने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, सचिव, कृषि विभाग एवं कृषि निदेशक को आमंत्रित किया है।

कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में 2016-17 में मक्का का कुल उत्पादन 38़ 46 लाख म्रिटीक टन और उत्पादकता 53़ 35 कुंटल प्रति हेक्टेयर दर्ज की गई थी, जो एक रिकॉर्ड है। वर्ष 2016-17 में राज्य में मक्का का उत्पादकता राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक हुआ था।

वर्ष 2017-18 में राज्य में गेहूं का कुल उत्पादन 61़ 04 लाख म्रिटीक टन और उत्पादकता 29़ 05 कुंटल प्रति हेक्टेयर दर्ज की गई थी।

उल्लेखनीय है कि बिहार को पांचवी बार कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है। बिहार को सबसे पहले 2011-12 में चावल में सर्वाधिक उत्पादन के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार से नवाजा गया था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022