बिहार : लॉकडाउन बढ़ाने का सत्तापक्ष ने किया समर्थन, विपक्ष बोला-लोगों को सुविधा दें

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 1 मई (आईएएनएस)। बिहार में सत्तापक्ष ने कोरोना से जंग के लिए लॉकडाउन को बढ़ाए जाने को जहां सत्ताधारी पार्टी ने स्वागत किया, वहीं विपक्ष ने कहा कि यह स्थायी समाधान नहीं है।

जनता दल (युनाइटेड) के नेता और राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के विस्तार को रोकने के लिए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाना जरूरी था। केंद्र सरकार ने यह अच्छा और सही फैसला लिया है।

केंद्र सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को और दो सप्ताह बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा, देश और प्रदेश में इस महामारी को रोकने के सार्थक प्रयास हुए हैं। यही कारण है कि यह महामारी हमारे देश में गंभीर रूप नहीं ले पाई है।

दूसरी ओर, राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि लॉकडाउन स्थयी समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन बढ़ाना स्थायी समाधान नहीं है, इसके लिए सरकार के पास कोई रोडमैप नहीं है। लॉकडाउन में दिहाड़ी मजदूरों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सैंपलिंग की जांच तेज गति से नहीं हो रहा है, केवल लॉकडाउन स्थायी समाधान नहीं है।

वहीं, बिहार कांग्रेस ने लॉकडाउन को बढ़ाए जाने का समर्थन किया। कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि कारोना को हराने के लिए इससे अलग कोई उपाय नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में इतने संसाधन नहीं हैं कि कोरोना संक्रमण को रोका जाए। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि लॉकडाउन में लोगों की सुविधा का भी ख्याल रखा जाना चाहिए, लोग परेशान हैं।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए देशभर में लॉकडाउन दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। यह दूसरी बार बढ़ाए जाने के बाद 3 मई को खत्म होनेवाला था।

केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन को बढ़ाए जाने के फैसले का बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने स्वागत किया है। हिंदुस्तानी अवाम पार्टी (हम) ने कहा है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए देश में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला बिल्कुल सही है। साथ ही हम ने कोरोना टेस्ट में तेजी लाने की बात भी कही है।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022