बिहार: मुंगेर में 6 महीने की बच्ची मिली पॉजिटिव, कोरोना संक्रमितों की संख्या 83 पहुंची

Follow न्यूज्ड On  

पटना। बिहार का मुंगेर जिला सीवान के बाद हॉट स्पाट बनता जा रहा है। मुंगेर में एक ही परिवार के नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें छह महीने और दो साल की बच्ची भी शामिल है। गुरुवार की रात तीन लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 83 पहुंच गई है।

बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शक्रवार को बताया कि गुरुवार की देर रात मुंगेर की छह माह की बच्ची, 21 वर्षीय महिला सहित तीन मरीज के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। ये तीनों बुधवार को मिले कोरोना पॉजिटिव 60 साल के बुजुर्ग के परिवार के हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 83 हो गई।

गुरुवार को सुबह इसी परिवार के छह लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, जिसमें दो पुरूष जिनकी उम्र 40 और 38 साल है तथा चार महिलाएं हैं। इनमें एक दो साल की बच्ची भी शामिल है। ये सभी भी बुधवार को मिले कोरोना पॉजिटिव 60 साल के बुजुर्ग के परिवार के ही हैं।

बिहार में अब तक 83 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस बीच इनमें से 37 लोग इलाज के बाद घर वापस चले गए हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों में सबसे अधिक 29 मामले सीवान से, मुंगेर से 17, पटना से छह, गया से पांच, बेगूसराय से आठ, गोपालगंज से तीन, नालंदा से छह, बक्सर से दो एवं नवादा से तीन तथा सारण, लखीसराय, वैशाली एवं भागलपुर में एक-एक मामला सामने आया है।

This post was last modified on April 17, 2020 12:06 PM

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022