बिहार में 7 अवैध बंदूक कारखानों का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Follow न्यूज्ड On  

मुंगेर, 16 नवंबर (आईएएनएस)| बिहार के मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर सात अवैध मिनी बंदूक कारखानों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुंगेर के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने शनिवार को यहां पत्रकारों को बताया, “गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेरुदियारा इलाके में छापा मारकर सात अवैध मिनी बंदूक कारखानों का भंडाफोड़ किया गया तथा वहां से बंदूक बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।”

उन्होंने कहा कि पुलिस ने सात मिनी बंदूक कारखानों से हथियार बनाने के लिए सात बेस मशीनें, एक पिस्तौल, दो आंशिक रूप से निर्मित पिस्तौल, पांच अर्धनिर्मित मैगजीन और विभिन्न उपकरण जब्त किए हैं।

मंगला ने बताया, “गिरफ्तार लोगों की पहचान मुंगेर निवासी राकेश कुमार, रामानंद महतो, प्रवीण यादव और लखीसराय निवासी मुकेश साहू के रूप में हुई है। इस संबंध में शस्त्र अधिनियम के तहत मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यहां से बनने वाले हथियार कहां आपूर्ति किए जा रहे थे।”

उल्लेखनीय है कि मुंगेर अवैध हथियारों के निर्माण के लिए प्रारंभ से ही कुख्यात है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022