बिहार में बाढ़ का तांडव जारी, 103 प्रखंड प्रभावित

Follow न्यूज्ड On  

 पटना, 21 जुलाई (आईएएनएस)| बिहार के 12 जिलों में बाढ़ का कहर अब भी जारी है। लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हुए हैं।

 इस बीच रविवार को एक बार फिर कोसी के जलस्तर में वृद्धि देखी गई। कई नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी मधुबनी पहुंचे। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और चलाए जा रहे राहत कार्यो की समीक्षा की।

बिहार के 12 जिलों के 103 प्रखंडों की 1123 पंचायतों के 70 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इस बीच, नेपाल से पानी आने के कारण कोसी नदी का जलस्तर एकबार फिर बढ़ गया है।

बिहार जल संसाधन विभाग के प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि बागमती ढेंग, कनसार और बेनीबाद में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, वहीं कमला बलान और बूढ़ी गंडक भी कई क्षेत्रों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

कोसी का जलस्तर वीरपुर बैराज के पास रविवार को दोपहर 12 बजे 1़29 लाख क्यूसेक था जो अपराह्न् दो बजे बढ़कर 1़ 35 लाख क्यूसेक हो गया। गंडक नदी का जलस्तर भी वाल्मीकिनगर बराज के पास बढ़ा है।

इस बीच, दरभंगा पहुंचे मुख्यमंत्री ने अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के मिर्जापुर उत्क्रमित विद्यालय में शरण लिए हुए बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से हालचाल पूछा और अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

मधुबनी पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस क्रम में उन्होंने पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा के साथ राहत शिविरों का निरीक्षण किया।

मोदी ने जिले की बाढ़ प्रभावित 30 हजार हेक्टेयर भूमि में से 22 हजार हेक्टेयर में लगी फसल की क्षति के बाबत कृषि विभाग को कम अवधि वाले धान, मक्का, दलहन व तेलहन के बीज किसानों को वैकल्पिक फसल के लिए उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

आपदा प्रबंधन विभाग का दावा है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में 131 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जिनमें 1़ 14 लाख से ज्यादा लोग रह रहे हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022