बिहार में बादल, पारा लुढ़का

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 6 जनवरी (आईएएनएस)| बिहार के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावों से सोमवार को पटना, गया व आसपास के इलाकों में बादल छाए हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने पछुआ हवा चलने और तापमान में और ज्यादा गिरावट आने की संभावना व्यक्त की है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गया का 6.9 डिग्री, भागलपुर का 10.3 डिग्री और पूर्णिया 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच, राज्य के अधिकतर जिलों में ठंडी हवा चलने और धूप नहीं निकलने से लोग परेशान हैं।

मौसमविदों के मुताबिक, अगले तीन-चार दिनों तक मौसम साफ होने के कोई खास आसार नहीं हैं। पटना सहित बिहार के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और 8-9 जनवरी को आंशिक बारिश के भी आसार हैं। इस बीच राज्य के कई हिस्सों में पछुआ हवा चलने की संभावना है।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022