पटना, 23 मई (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना तथा आसपास के हिस्सों में गुरुवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं। इधर, बुधवार की शाम राज्य के कुछ हिस्सों में हुई बारिश के बाद गुरुवार को कई क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक बादल छाए रहने के आसार जताए हैं। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राजधानी पटना में अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जएगी। भागलपुर और पूर्णिया के कुछ क्षेत्रों में हालांकि हल्की बारिश के भी आसार बने हैं।
बिहार के अन्य शहरों में, गुरुवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 27.8 डिग्री सेल्सियस एवं पूर्णिया का 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…