लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में बीजेपी की राह नही होगी आसान, भाजपा के 5 सांसद रह सकते हैं टिकट से वंचित

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 11 मार्च (आईएएनएस)| लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन में सीट बंटवारे और उम्मीदवारी को लेकर सरगर्मी तेज हो गई। ऐसे में भाजपा के कम से कम पांच मौजूदा सांसदों के भी टिकट कटने की चर्चा जोरों पर है। कई नेता दिल्ली तक दौड़ भी लगा रहे हैं।

भाजपा के एक नेता ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा 22 सीटों पर विजयी हुई थी, इस चुनाव में राजग के घटक दलों में समझौते के अनुसार 17 सीटों पर भाजपा अपने उम्मीदवार उतारेगी। ऐसे में तय है कि उसे पिछले चुनाव में जीती पांच सीटें छोड़नी है।

पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं, जबकि दरभंगा के भाजपा सांसद कीर्ति आजाद अब कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम चुके हैं और बेगूसराय के सांसद भोला सिंह का निधन हो चुका है।

नवादा सीट भी लोक जनशक्ति पार्टी के हिस्से में जाना तय माना जा रहा है। ऐसे में वहां के सांसद गिरिराज सिंह का टिकट कट सकता है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि उन्हें बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ाने की बात चल रही है।

भाजपा के एक नेता कहते हैं, “पार्टी स्थानीय लोगों की नाराजगी और सहयोगी दलों की पकड़ वाले क्षेत्रों का अध्ययन कर रही है। ऐसे में संभावना है कि कुछ वर्तमान सांसदों को इस चुनाव में टिकट से वंचित होना पड़े। वैसे, अभी उम्मीदवार को लेकर चर्चा चल रही है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।”

इधर, लोजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने फोन पर बताया कि 18 मार्च से पहले राजग की सीटों और उम्मीदवारों की हो घोषणा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लोजपा को छह सीटें मिली हैं।

पारस ने कहा कि राजग बिहार की सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा एक साथ करेगी।

भाजपा के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कटना तय है, जबकि दरभंगा से कीर्ति आजाद पहले ही पाला बदल चुके हैं। कहा जा रहा है कि महाराजगंज सीट से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल तथा सारण के सांसद राजीव प्रताप रूड़ी भी टिकट से वंचित हो सकते हैं।

बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को 22 सीटें मिलीं थीं, जबकि सहयोगी लोजपा को छह और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) को तीन सीटें मिली थीं। उस समय जद (यू) के दो प्रत्याशी ही विजयी हुए थे।

इस चुनाव में भाजपा और जद (यू) 17-17 और लोजपा छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी। रालोसपा इस चुनाव में राजग के साथ नहीं है।

This post was last modified on March 11, 2019 11:43 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022