बिहार: नक्सलियों ने की भाजपा नेता की गला रेतकर हत्या

Follow न्यूज्ड On  

मुंगेर | बिहार के मुंगेर जिले के लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद नक्सली फरार हो गए। पुलिस द्वारा शुक्रवार को जंगली क्षेत्र से शव बरामद किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सतघरवा निवासी दिनेश कोड़ा (42) का शव शुक्रवार को इलाके के जंगली क्षेत्र से बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि शव के पास से प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का पर्चा बरामद किया गया है। इसमें संगठन के नाम पर पैसा वसूल कर अपने पास रखना, पुलिस की मुखबिरी करना, संगठन के नाम पर जनता को धोखा देना और दबदबा पैदा करने के आरोप में हत्या करने की बात लिखी गई है। मृतक भाजपा जिला अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा के मुंगेर जिलाध्यक्ष थे।

मुंगेर के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि पुलिस सभी प्रकार के एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि मृतक दिनेश कोड़ा इससे पहले नक्सली संगठन में शामिल था। वह बाद में समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सामाजिक तौर पर जीवनयापन कर रहा था।


बिहार : सीट बंटवारे पर महागठबंधन में असहमति, पांच सीटों पर होने हैं उपचुनाव

This post was last modified on September 13, 2019 3:06 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022