पटना, 17 फरवरी (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार को सुबह मौसम साफ है तथा खिली हुई धूप निकली है। इस बीच हालांकि मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाने के आसार जताए हैं। पटना का रविवार को न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राजधानी पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में शाम के बाद हल्के बादल छा सकते हैं तथा कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी के भी आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। इस बीच ठंडी हवा चलेगी।
बिहार के भागलपुर का रविवार को न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 11.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…