बिहार में होमगार्ड के जवान सीखेंगे आपदा से निपटने के गुर

Follow न्यूज्ड On  

 पटना, 25 जुलाई (आईएएनएस)| बिहार में प्रतिवर्ष बाढ़ का संकट बना रहता है। बाढ़ आने के बाद तटबंधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सहित कई आपदा प्रबंधन (राहत एवं बचाव) के कामों में होमगार्ड (गृह रक्षा वाहिनी) के जवानों के लगाया जाता है।

  ऐसे में सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा) ने अब होमगार्ड के जवानों को आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित करने का बीड़ा उठाया है। सिविल डिफेंस के पुलिस महानिदेशक अरविंद पांडेय ने बताया कि होमगार्ड के जवानों को आपदा के दौरान राहत और बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 28 जिलों के चुना गया है। उन्होंने बताया कि चुने गए जिलों में आपदा के लिए संवदेनशील जिले माने जाते हैं।

उन्होंने बताया कि आम तौर पर होमगार्ड की संख्या अधिक है, जिस कारण वे गांवों से लेकर कस्बों तक में रहते हैं। ऐसे में बाढ़, आग लगने की घटना सहित कई आपदा के मौके पर सबसे पहले पहुंच जाते हैं। ऐसे में उन्हें अगर प्रशिक्षित कर दिया जाए तो ये काफी मदद पहुंचा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के लिए 45 वर्ष के उम्र से कम लोगों का चयन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहटा के नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान (सीडीटीआई) में 10 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बिहार में बाढ़ से प्रभावित जिलों में तटबंधों की निगरानी के लिए आमतौर पर होमगार्डो की ही तैनाती की जाती है। इसके अलावे भी बाढ़ के दौरान होमगार्ड के जवानों को राहत और बचाव कार्यो में भी प्रतिनियुक्ति की जाती है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022