बिहार में कड़ाके की ठंड, पारा लुढ़का

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 14 जनवरी (आईएएनएस)| धूप नहीं निकलने और ठंडी हवाएं चलने के कारण मंगलवार को पटना सहित राज्य के कुछ हिस्से कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। इस बीच तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पटना और आसपास के मैदानी इलाकों में घने कोहरे के कारण धूप नहीं निकलने से दिन का तापमान बढ़ नहीं पा रहा है, जिससे अधिक ठंड पड़ रही है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गया का 8.4 डिग्री और पूर्णिया का 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों में शीतलहर जारी रहेगी। इस दौरान ठंडी हवा चलने से गलन महसूस होगी तथा शाम होते ही कोहरा छा जाएगा, जो दिन चढ़ते बना रहेगा। दोपहर के बाद हल्की धूप निकलने की संभावना है।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022