बिहार में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर फेंकी गई स्याही

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)| केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे पर मंगलवार को एक युवक ने स्याही फंक दी। स्याही के छींटे मंत्री चौबे के कपड़ों पर पड़े। इस घटना के बाद चौबे ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जो गंदा काम करते हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री चौबे मंगलवार को पटना में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यहां भर्ती डेंगू मरीजों से मुलाकात की। निरीक्षण करने तथा मरीजों, चिकित्सकों से मिलने के बाद वे परिसर में जैसे ही अपने वाहन पर बैठने जा रहे थे, तभी एक नीली शर्ट पहने युवक ने केंद्रीय मंत्री पर स्याही फेंक कर फरार हो गया।

इस दौरान मंत्री के सुरक्षाकर्मी उस युवक को पकड़ने के लिए दौड़ लगाई परंतु तब तक वह युवक फरार हो गया। इस दौरान एक वायरल वीडियो में दो युवकों को भागते हुए देखा गया।

इस घटना के बाद आक्रोशित दिखे चौबे ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो गंदा काम करते हैं। उन्होंने कहा, “यह उन्हीं लोगों के इशारे पर किया जा रहा है जो पहले अपराध जगत में काफी आगे थे।”

उन्होंने पत्रकारों से यह भी कहा कि यह स्याही केवल हमारे ऊपर नहीं आपके ऊपर भी फेंकी गई है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022