बिहार में खिली धूप, ठंडी हवाओं से लुढ़का पारा

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 10 जनवरी (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को सुबह मौसम साफ रहा तथा सुबह से ही खिली हुई धूप निकली है। इस बीच हालांकि चल रही ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का प्रकोप बना हुआ है।

पटना में गुरुवार का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार, “अगले 24 से 48 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। शाम होने के बाद कोहरे का असर प्रारंभ हो जाएगा, जो सुबह दिन चढ़ने तक बना रहेगा। ” इस बीच ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड बना रहेगा।

बिहार के गया का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 9.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022