बिहार में लू का कहर, 24 घंटे में 45 की मौत

Follow न्यूज्ड On  

पटना। बिहार में लू के कारण पिछले 24 घंटों में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक अस्पताल में भर्ती हैं। औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों में लू लगने के कारण ये मौतें हुई हैं। गया और पटना का शनिवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

औरंगाबाद के सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने शनिवार देर रात तक लू के कारण 27 लोगों की मौत होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “विभिन्न अस्पतालों में दर्जनों लोगों का इलाज चल रहा है।”

गया के जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने 14 लोगों की मौत होने की पुष्टि की, जबकि एक अन्य जिला अधिकारी ने नवादा में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। दोनों जिलों में लू प्रभावित 60 से अधिक लोगों का इलाज किया जा रहा है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन मौतों पर दुख व्यक्त किया है और पीड़ितों के परिजनों को 4 लाख रुपया का मुआवजा देने की घोषणा की है।

सरकार ने मृतकों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर लू को लेकर चेतावनी भी जारी की है और लोगों को दिन के समय बाहर जाने पर अपना ध्यान रखने की सलाह दी है।

This post was last modified on June 16, 2019 11:43 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022