बिहार में मौसम साफ , बारिश के आसार

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 1 अप्रैल (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना व राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ है व शुष्क बना हुआ है। इस बीच तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई है। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के सीमांचल इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के सीमांचल क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री, भागलपुर का 20.8 डिग्री व पूर्णिया का 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना का रविवार का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पटना का सोमवार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022