बिहार में शीतलहर जारी, फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 31 दिसंबर (आईएएनएस)| बिहार शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग ने कहा है कि अभी अगले सात दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है। दो-तीन जनवरी को बारिश की संभावना है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पटना समेत राज्य के लगभग सभी जिलों में तापमान में लगातार गिरावट हो रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में भारी गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को गया में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटना में 5.0 डिग्री, भागलपुर में 5.4 डिग्री और पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शीतलहर की वजह पश्चिमी क्षेत्र में विक्षोभ की सक्रियता है। केंद्र के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, “पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में दो से चार जनवरी तक बारिश की संभावना है, जिसका असर बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में रहेगा। बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है।”

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से ट्रेनों के परिचालन पर गंभीर असर दिखने लगा है। सोमवार को पटना से गुजरने वाली करीब सभी ट्रेनें देर से गुजरीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम राजधानी का पारा जैसे-जैसे कम होने लगा, लोगों की परेशानी बढ़ने लगी।

बिहार के गया का मंगलवार को अधिकतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। गया का सोमवार को अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022