बिहार में शुरूआती रूझानों में राजग-महागठबंधन में कड़ी टक्कर

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 10 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में तीन चरणों में हुए मतदान की मंगलवार को मतगणना जारी है। इस बीच, शुरूआती रूझानों में राजद नेतृत्व वाले महागठबंधन और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में कांटे की टक्कर है।

मतगणना में सबसे पहले बैलेट वोटों की गिनती प्रारंभ हुई है, जिसमें शुरूआती रूझानों में दोनों गठबंधनों में कड़ी टक्कर है। अब तक 219 सीटों पर मिले रूझानों में से राजग जहां 107 सीटों पर जबकि महागठबंधन 105 सीटों पर आगे है। अन्य दल सात सीटों पर आगे चल रहे हैं। हालांकि इस आंकडे में लगातार बदलाव हो रहे हैं।

इधर, सभी मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कोरोना संक्रमण काल के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राज्य के 38 जिला मुख्यालय में मतगणना के लिए 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पूर्वी चंपारण, सीवान, बेगूसराय और गया में तीन-तीन नालंदा, बांका, पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा, गोपालगंज, सहरसा में दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। 55 मतगणना केंद्रों में 414 हॉल बनाए गए हैं।

पहला परिणाम दिन के तीन बजे तक आने के आसार हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्हीं लोगों को मतदान केंद्रों पर जाने दिया गया है, जिनके पास आवश्यक पास है।

पटना के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना पटना के एएन कॉलेज में हो रही है। पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने कहा कि मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

मतदान के बाद आए एक्जिेट पोल में राजद नेतृत्व महागठबंधन और भाजपा नेतृत्व राजग में कड़ी टक्कर के संकेत दिए गए हैं।

बिहार में तीन चरणों 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान का कार्य किया गया था। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 सीटें आवश्यक है।

–आईएएनएस

एमएनपी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022