बिहार में सलाखों के पीछे भी आस्था भारी, जेलों में गूंज रहे छठी मैया के गीत

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 20 नवंबर (आईएएनएस)। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पूरा बिहार भक्तिमय हो गया है। गांवों की पगडंडियों से लेकर शहर की सड़कों के किनारे छठ के पारंपरिक कर्णप्रिय गीत गूंज रहे हैं। इस बीच, राज्य के जेल की सलाखों के अंदर भी आस्था भारी पड़ा है। जेलों में भी कैदी छठ पर्व कर रहे हैं, जिस कारण जेलों के अंदर भी माहौल भक्तिमय हो गया है।

जेल में मुस्लिम कैदी भी इस पर्व में बढ़चढ़ कर ना केवल हिस्सा ले रहे हैं बल्कि कई स्थानों पर मुस्लिम कैदी छठ पर्व कर भी रहे हैं।

पटना के बेउर जेल में इन दिनों छठ के पारंपरिक गीत गूंज रहे हैं। जेल में इस वर्ष 39 कैदी नियम, निष्ठा और परंपरा के साथ छठ व्रत कर रहे हैं, जिसमें 18 पुरूष और 21 महिला कैदी शामिल हैं।

बेउर के सहायक जेल अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि छठव्रतियों के लिए जेल परिसर में जल कुंड बनाए गए हैं, जहां व्रती शुक्रवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य देंगे। उन्होंने बताया कि पूजन सामग्री के साथ प्रसाद की व्यवस्था जेल प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराया गया है।

इधर, मोतिहारी जेल में भी छठ के गीत गाए जा रहे हैं। जेल में बंद 69 बंदियों ने जेल के अंदर विधिपूर्वक छठ पर्व के दौरान गुरुवार को खरना किया। इसमें 37 महिलाएं व 32 पुरुष बंदी शामिल हैं। जेल के अंदर अस्थायी तालाब का निर्माण कराया गया है। हिदू व मुस्लिम लोगों ने मिलकर तालाब का निर्माण किया है, जिसे सजाया भी गया है। यहां कई मुस्लिम कैदी भी छठ पर्व कर रहे हैं।

महिला व पुरुष व्रतधरियों को जेल प्रशासन द्वारा नए वस्त्र भी दिए गए हैं। मोतिहारी के जेल अधीक्षक विदु कुमार ने बताया कि जेल प्रशासन द्वारा महिला व पुरुष बंदियों के लिए फल के अलावा पूजन सामग्री व वस्त्र की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि अन्य कैदी इन व्रतधारियों की मदद में जुटे हैं।

मुंगेर में भी भक्तिभाव का माहौल है। यहां छह कैदी छठ व्रत कर रहे हैं जो शुक्रवार की शाम डूबते सूर्य को अघ्र्य अर्पित करेंगे। जेल प्रशासन द्वारा छठ व्रतियों को पूजन सामग्री सहित सभी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। गुरुवार को इन सभी कैदियांे ने खरना का व्रत रखा। व्रती कैदियों ने नहाय खाय और खरना का प्रसाद जेल में बंद अन्य कैदियों और मंडल कारा के पुलिस कर्मियांे के बीच वितरित किया।

जेल अधीक्षक जलज कुमार ने बताया, मंडल कारा के महिला वार्ड की कैदी नीलम देवी, गीता देवी, शांति देवी व रुक्मणि देवी और पुरुष वार्ड में बंद अजीत चौधरी व विक्की जायसवाल नामक कैदी छठ पर्व कर रहें हैं।

इधर, गोपालगंज जेल में भी 20 महिलाएं और 5 पुरुष बंदी छठ पूजा कर रहे हैं। जेल प्रशासन द्वारा सूप व डाला के लिए फल व पूजन सामग्री के साथ छठ व्रती महिला एवं पुरूष बंदी को साड़ी, धोती, गंजी भी दिया गया है।

जेल परिसर स्थित तालाब की साफ सफाई कराई गई, जहां व्रतधाारियों को भगवान भास्कर के अघ्र्य देने की व्यवस्था की गई है।

चार दिनों के इस पर्व की बुधवार को नहाय-खाय के साथ विधिवत शुरूआत हो गई। गुरुवार को व्रत करने वाले खीर-रोटी का भोग लगाकर खरना किया। शुक्रवार को अस्ताचलगामी सूर्य व शनिवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अघ्र्य देने के बाद पारण के साथ महापर्व छठ पर्व संपन्न हो जाएगा।

–आईएएनएस

एमएनपी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022