बिहार में उपमुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस बरकरार

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 15 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार चुनाव के बाद भले ही मुख्यमंत्री के रूप में जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार का नाम साफ हो गया है, लेकिन उपमुख्यमंत्री के नाम पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। इसे लेकर कोई भी कुछ नहीं बोल पा रहा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस मामले को लेकर कहा कि सबकुछ बैठकर तय कर लेंगे। सिंह ने रविवार को यहां पत्रकारों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा विधायकों की बैठक में तारा किशोर प्रसाद को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। वहीं रेणु देवी को उपनेता के रूप में चुना गया है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को राजग विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, बैठकर तय कर लिया जाएगा।

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में सुशील कुमार मोदी ही रहे हैं।

इधर, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने भी इस संबंध में अपना मुंह नहीं खोला।

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी सहित कई नेताओं की स्टेट गेस्ट हाउस में लंबी मंत्रणा हुई है।

बहरहाल, उपमुख्यमंत्री को लेकर अब तक तस्वीर साफ नहीं है और भाजपा का कोई भी नेता अपना मुंह नहीं खोल रहा है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू से ज्यादा सीट जीतकर राजग में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। भाजपा को इस चुनाव में 74 सीटें मिली है।

–आईएएनएस

एमएनपी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022