बिहार : महागठबंधन आज कर सकता है सीट बंटवारे की घोषणा

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 22 मार्च (आईएएनएस)| लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों में मंथन का दौर जारी है। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी दलों के महागठबंधन में से किसी ने भी अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इस बीच, सीट बंटवारे के मामले में पिछड़ रहा महागठबंधन शुक्रवार को इस बारे में घोषणा कर सकता है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने शुक्रवार को कहा, “आज (शुक्रवार) शाम महागठबंधन द्वारा पटना में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित होना है। संभव है कि इसमें सीट बंटवारे और किस सीट पर कौन सी पार्टी लड़ेगी इसकी घोषणा कर दी जाए।”

हालांकि, उन्होंने उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर स्पष्ट कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार तो पार्टियां तय करती हैं।

इधर, सूत्रों का कहना है कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से राजद 19 से 20 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि कांग्रेस के हिस्से नौ, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) चार तथा अन्य सीटें अन्य सहयोगियों के खाते में जा सकती है।

महागठबंधन के सूत्रों का दावा है कि अभी भी कुछ सीटों को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने पहले ही 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी, जिसे लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारें को लेकर पेच फंस गया था। महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, रालोसपा के अलावा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा, विकासशील इंसान पार्टी, लोकतांत्रिक जनता दल (लोजद) शामिल हैं। राजग ने पहले ही सीट बंटवारे की घोषणा कर दी है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022