बिहार : महान गणितज्ञ डॉ़ वशिष्ठ पंचतत्व में विलीन, हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई

Follow न्यूज्ड On  

आरा, 15 नवंबर (आईएएनएस)| बिहार के भोजपुर के सपूत और महान गणितज्ञ डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को भोजपुर जिले के बसंतपुर गांव के महुली घाट पर राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया। डॉ़ सिंह के भतीजे मुकेश कुमार ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी और इसके साथ ही सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। इस क्रम में महुली घाट पर पहुंचे हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं। कई लोगों ने इस दौरान गणितज्ञ को देश की शान बताया और उनके कई संस्मरण सुनाए।

देश से लेकर विदेश तक में भोजपुर के इस गांव का नाम रौशन करने वाले सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार को भोजपुर जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर बसंतपुर गांव स्थित उनके पैतृक आवास लाया गया था। उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। हर कोई मानो उनके अंतिम दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लेना चाह रहा हो।

वशिष्ठ नारायण सिंह का गुरुवार को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में निधन हो गया था। वह पिछले 40 सालों से सिजोफ्रेनिया बीमारी से पीड़ित थे।

शुक्रवार सुबह सिंह की शव यात्रा निकाली गई। शव यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा था। शव यात्रा में शामिल लोग ‘डॉ. वशिष्ठ अमर रहे’, ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, तब तक वशिष्ठ सिंह का नाम रहेगा’ जैसे नारे लगाते रहे।

डॉ. सिंह के पार्थिव शरीर के महुली घाट पहुंचने के बाद पूरे रीति-रिवाज और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर भोजपुर जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022