बिहार : मंत्री ने बाढ़ प्रभावित दरभंगा में की समीक्षा बैठक

Follow न्यूज्ड On  

 दरभंगा, 20 जुलाई (आईएनएस)। बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने शनिवार को दरभंगा के परिसदन में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और कई निर्देश दिए।

  मंत्री ने अधिकारियों को तटबंधों की सतत निगरानी का निर्देश भी दिया।

मंत्री झा दरभंगा के जिलाधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बाढ़ राहत की समीक्षा बैठक कर कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी कम होने के बाद टूटी सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के साथ ही शहरी सुरक्षा तटबंध की स्थिति के आकलन के लिए विभागीय अभियंताओं को भेजने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि एक सप्ताह के अंदर पीड़ितों की सहायता के लिए उनके बैंक खाते में छह-छह हजार रुपये भेज दिए गए।

मंत्री ने कहा कि बाढ़ बिहार की अपनी समस्या नहीं है। नेपाल में अधिक बारिश होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने तटबंधों की निगरानी करने का निर्देश देते हुए कहा कि तटबंधों की निगरानी का दायित्व अभियंताओं की है। उन्होंने बाढ़ में राहत और बचाव कार्य की भी जानकारी हासिल की।

उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त हुए बांधों की जल्द मरम्मत करवाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि बिहार के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022